आरसीपीएस स्कूल घोषी में किया गया वृक्षारोपण

जहानाबाद
अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा “एक पेड़ मॉं के नाम अभियान” के तहत विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन आर.सी.पी.एस.स्कूल घोषी में किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार ने कहा कि गायत्री परिवार जहानाबाद पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक पौधरोपण का कार्यक्रम तो चलाया ही जाता है उसके अलावे विशेष पौधरोपण का कार्यक्रम भी चलाया जाता है।वृक्ष की महत्ता को बताते हुए उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, शिशुपाल सिंह,धर्मेंद्र कुमार, इंदुशेखर भारती, विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।
