26 सितंबर को कृष्णा गार्डन में निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर

*सिर्फ महिलाओं का होगा अनुभवी डॉक्टरों से निशुल्क इलाज-प्रो0 अशोक कुमार*
26 सितंबर को जहानाबाद में पहली बार सिर्फ महिलाओं के इलाज के लिए एक से बढ़कर एक अनुभवी डॉक्टरों का जुटान होने जा रहा है जहानाबाद की कृष्णा गार्डन में सुबह 9:00 बजे से 26 तारीख को आयोजित महिला निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारी को लेकर प्रोफेसर अशोक कुमार अपने कई सहयोगियों के साथ जहानाबाद सर्किट हाउस पहुंचे और इन्होंने पूरी जानकारी दी और कहा कि 26 सितंबर को जो भी महिला किसी भी बीमारी से ग्रसित है किसी भी तरह की जांच करानी हो तो इसके लिए आप पटना जाते थे अब खुद कई अनुभवी डॉक्टर खुद आपके पास आ रहे हैं अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं आए और अपना निशुल्क इलाज कराये निशुल्क जांच कराये।। प्रोफेसर अशोक कुमार ने बताया कि महिलाओं को कई तरह की समस्याएं रहती है जिसे देखते हुए सिर्फ महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।।।
