देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

26 सितंबर को कृष्णा गार्डन में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य   शिविर


*प्रो 0अशोक कुमार ने परिषदन में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस*

जहानाबाद
जहानाबाद की महिलाओं के लिए खुशखबरी है के बिहार के जाने-माने डॉक्टरो के द्वारा उनका निशुल्क जांच एवं इलाज किया जाएगा एवं निशुल्क दवा भी दी जाएगी जिसे लेकर जहानाबाद के परिसदन में सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा  सेकुलर के नेता प्रोफेसर अशोक कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रोफेसर अशोक कुमार ने कहा कि पुरुषों के वनिस्पत महिलाओं को ज्यादा समस्या होती है इसी के  मद्देनजर 26 सितंबर को सिर्फ महिलाओं के लिए कृष्णा गार्डन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसकी शुरुआत सुबह 9:00 बजे से होगी जिसमें स्त्री प्रसूति एवं निः संतान दंपतियों के लिए परामर्श साथ ही साथ वजन ब्लड प्रेशर रेंडम ब्लड शुगर एवं निशुल्क दवा वितरण एवं डॉक्टर का परामर्श शामिल है इस मौके पर प्रोफेसर अशोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश स्वस्थ नारी सशक्त परिवार को लेकर हम लोग संकल्पित हैं और इसी उद्देश्य से महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन करेंगे प्रोफेसर अशोक कुमार ने सभी महिलाओं से अपील की की अधिक से अधिक संख्या में इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आए एवं इसका लाभ उठाएं।।।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!