विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत नगर पंचायत मखदुमपुर में समीक्षा बैठक

मखदुमपुर (जहानाबाद)
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पांडेय के मार्गदर्शन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को नगर पंचायत मखदुमपुर में कार्यपालक पदाधिकारी , नगर पंचायत मखदुमपुर द्वारा सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विशेष कैंप अंतर्गत दावा-आपत्ति अवधि के अंतर्गत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की समीक्षा की गई तथा प्रारूप-6 के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़े जाने की प्रगति का आकलन किया गया। अपलोडिंग प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज सत्यापन की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार, सभी BLOs को यह सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए तथा पात्र नए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाएं।