देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया सावन महोत्सव



स्थानीय प्रतिभा नगर अवस्थित प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल , जहानाबाद में आज सावन महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर श्री अभय आनंद के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें कजरी, सावन की लोकधुनों एवं लोक गीतों पर नृत्य प्रमुख रहे । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने राखी के पवित्र बंधन और सावन के मनमोहक लोकगीतों के माध्यम से इस पर्व की महत्ता को उजागर किया।लोकनृत्य और संगीत की धुनों ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया।  बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी मेहंदी और राखी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्षा बंधन समारोह में छात्राओं ने अपने सहपाठियों और शिक्षकों को राखी बाँधकर भाई-चारे और स्नेह का संदेश दिया।श्री अभय आनंद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना जागृत करते हैं तथा भारतीय परंपराओं से जोड़ते हैं। यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का अवसर है। राखी का बंधन और सावन के गीत हमें एकता और प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण और छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!