देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी में मचाई धूम



स्थानीय प्रतिभा नगर अवस्थित प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने गिरिडीह के SGIS खेल मैदान में  आयोजित सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता में अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। खिलाड़ियों ने तीन अलग-अलग वर्गों में पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की बालक अंडर-14 कबड्डी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में विरोधी टीम को हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन रणनीति, तेज़ी और खेल भावना का परिचय दिया, जिससे विद्यालय परिवार गर्व से गूंज उठा।
इसके साथ ही बालिकाअंडर-17 कबड्डी वर्ग में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ग में विद्यालय की बालिका वर्ग की टीम ने कठिन संघर्ष के बाद रजत पदक (Silver Medal) तथा बालक वर्ग  ने कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। बताते चलें कि विगत 10 अगस्त से 16 अगस्त तक खेले गए कलस्टर खेल में कन्हैया कुमार, मोहित कुमार, सौरव कुमार, हर्ष वर्मा,प्रखर वत्स, पवन कुमार, अजीत कुमार, गोलू कुमार , सुहानी कुमारी, अलिशा, रिया, सुहानी नेहा, अनन्या कुमारी सहित 32 खिलाड़ियों से सही इस टीम ने विभिन्न जिलों से आए टीमों को पटखनी देते हुए खिताब अपने  नाम किया है ।
इन विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पी०पी० शैक्षणिक समूह के चेयरमैन डॉ० अभिराम शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की लगन, मेहनत और कोच अतुल कुमार के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में विद्यालय के खिलाड़ी और भी ऊँचाइयाँ छूएंगे और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे।
इस सफलता ने न केवल खिलाड़ियों में नया उत्साह भरा है, बल्कि अन्य छात्रों को भी खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!