देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पी ०पी० एम स्कूल में मनाया गया संस्कृत समारोह



जहानाबाद


पी ०पी० एम स्कूल वेंकटेश्वर नगर राजा बाजार जहानाबाद में  दिन बुधवार को संस्कृत दिवस के शुभ अवसर पर संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया बच्चों के संस्कृत वंदना, स्वागत गीत ,स्तुति, भाषण एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को संस्कृतमय कर दिया।
इस समारोह में उपस्थित स्कूल के अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. एस.के सुनील ने कहा कि संस्कृत भाषा के विकास से ही हमारी संस्कृति समृद्ध होगी। साथ ही उन्होंने बच्चों को संस्कृत के प्रति जागृत करते हुए कहा संस्कृत सरल और सुगम है संस्कृत से ही हमारी परंपरा   अक्षनण रहेगी।
इस मौके पर स्कूल की निदेशिका लोजपा नेत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्रीमती डॉ.इंदु कश्यप ने  संस्कृत दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन काल में यह दिन वेदारंभ का शुभ अवसर माना जाता था ।उन्होंने संस्कृत को समस्त ज्ञान- विज्ञान का स्रोत एवं रोजगार प्रदाता बताते हुए विद्यार्थियों को संस्कृत के प्रति जागृत किया।
इस अवसर पर स्कूल के   प्रधानाचार्य नंदकिशोर शर्मा शिक्षक  मनोज कुमार , आकाश कुमार, सोनल कुमार, अभिमन्यु कुमार, जयप्रकाश कुमार, मिथिलेश कुमार पाठक , रूपा कुमारी  अनामिका कुमारी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकीकाएं तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद  थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!