किडजी स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों में एक अलग ही उमंग और खुशी देखने को मिल रहा था जहानाबाद के खान बहादुर रोड में अवस्थित किडनी स्कूल में जहां रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया जा रहा था बच्चों की कई खूबसूरत दृश्य कैमरे में कैद किए गए जिसमें छात्राओं ने छात्रों के मस्तक पर तिलक लगाया आरती उतारी एवं राखी बांधी इस मौके पर छात्रों ने अपनी बहनों को गिफ्ट में टॉफियां एवं अन्य चीज़े प्रदान की माहौल उमंग से भरा था छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने प्यारे बच्चों की खुशियां देखते बन रही थी इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रेम सिंह सोढ़ी ने जहानाबाद जिले वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी एवं बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा हिंदुस्तान में मनाया जाने वाले सभी पर त्योहारों की जानकारी रखना जरूरी है जिससे आपकी संस्कृति जिंदा रहेगी और आपके नॉलेज में बढ़ोतरी होगी और छोटी उम्र में ही सभी तरह की जानकारी हो जाए तो भविष्य में बच्चों को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता किडजी स्कूल हमेशा इस बात का ख्याल रखता है।। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे और इस पल का आनंद ले रहे थे।।।।