जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के साथ साईं सेंट्रल के बच्चों ने रक्षाबंधन की खुशियां साझा की।


जहानाबाद
सदर प्रखंड के अंतर्गत सुलतानी पण्डुई जहानाबाद में अवस्थित साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल की नन्हें एवं नन्हीं बच्चियों ने एसपी विनीत कुमार के कार्यालय जाकर उन्हें राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। नन्हीं बच्चियों एवं बच्चों से स्नेह से मिलकर एसपी ने कहा कि यह उनके लिए बेहद शानदार अहसास है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण इलाके ने बेहतर संचालन के लिए विद्यालय परिवार की प्रशंसा किया और कहा कि आज के वर्तमान समय में शिक्षा और संस्कार का अलग स्थान है। उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को सफलता हासिल करने की भी महत्वपूर्ण टिप्स दी। पुलिस अधीक्षक ने भी स्कूली बच्चों एवं शिक्षिकाओं को टॉफी एवं खूबसूरत उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है।इस मौके पर एसपी ने कहा कि रक्षाबंधन का उद्देश्य प्रेम आत्मीयता, और विश्वास के अटूट बंधन है। इस अवसर स्कूली बच्चों ने राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
इसके पहले विद्यालय परिसर में भी सावन महोत्सव की धूम रही, कुल मिलाकर रक्षाबंधन को ले स्कूल का माहौल त्योहारी उल्लास से सराबोर होता दिखा। इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के संयोजक अनुभव सिंह ने कहा कि बड़े अधिकारियों से मिलने के बाद बच्चों के हौसला अफजाई का अच्छा अवसर मिलता है,जो उनके भविष्य निर्माण में काफी सहायक सिद्ध और उपयोगी होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास जारी है जिससे बच्चों के अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ा है जिसका परिचायक विद्यालय के सारे कार्यक्रम है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
