देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स बैठक ,अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा कि अध्यक्षता में सम्पन्न



जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज दिनांक 27.08.2025 को जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में फसल स्थिति, खरीफ फसल आच्छादन की स्थिति, उर्वरक उपलब्धता की स्थिति, किसान रजिस्ट्री अन्तर्गत FR ID. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यांत्रिकरण योजना, पशुपालन, उद्यान, सिंचाई, हर खेत को पानी, खेत में जल संचयन आदि योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सामयिक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से खरीफ मौसम में बीज वितरण से संबंधित बीज वितरण, फसलों के आच्छादन लक्ष्य, सिंचाई व्यवस्था, सम्मिलित विभागों के कार्यों की समीक्षा तथा परस्पर समन्वय स्थापित कर कृषि कार्यों में सहुलियत तथा प्रगति का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में खरीफ फसलों की खेती हेतु 54347.96 हे० आच्छादन लक्ष्य के विरूद्ध अबतक 53178.99 हे0 में आच्छादित किया गया है जो लक्ष्य का 97.85 प्रतिशत है। गरमा अन्तर्गत विभिन्न फसलों में 856.34 क्विटल बीज को अनुदानित दर पर “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर बिहार राज्य बीज निगम ऐप द्वारा ओ०टी०पी० के माध्यम से वितरण शत्-प्रतिशत वितरण कर लिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में विभिन्न 310 खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों के POS / भंडार में 2381.59 मे०टन यूरिया, 808.53 मे० टन D.A.P, 136.55 मे० टन M.O.P, 1104.40 मे० टन N.P.K- मिक्सचर, एवं 673-40 मे०टन S.S.P उर्वरक बिक्री हेतु उपलब्ध है।

जिले में अबतक 222 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जिसमें 02 उर्वरक के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए अनुज्ञप्ति रदद् की गई। अपील है कि कृषक बन्धु अपने खेतों / प्लाटों के मिट्टी का अधिक से अधिक मिट्टी नमूनों की जाँच करावें तथा अनुशंसित मात्रा में ही खाद का प्रयोग अपने खेतों में फसल अनुसार करें। जिले में अभी विभिन्न


उर्वरक प्रतिष्ठानों में निर्धारित मूल्य पर POS मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में कुल 315 खुदरा उर्वरक अनुज्ञप्तिधारी कार्यरत हैं।

पुनः बताया गया कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 47499 किसानों का e-kyc एवं 43755 किसानों का NPCI अद्यतन किया गया है परन्तु अभी भी 06 किसानों का e-Kyc और 961 किसानों का आधार एवं बैंक खाता नेशनल पेमेन्ट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से लिंक नहीं है। जिले में अबतक किसान रजिस्ट्री अन्तर्गत 6872 FR ID किया जा चुका है। जिले में अबतक 389177 प्लॉटों के विरूद्ध 37224 प्लॉटों का Survey हो चुका है। साथ में आत्मा शासी परिषद की बैठक आहूत की गई, जिसमें आत्मा योजना अंतर्गत गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में आत्मा कार्यालय जहानाबाद द्वारा किए गए कार्यों एवं हुए व्यय की समीक्षा की गई तथा कार्योपरांत हुए व्यय का अनुमोदन किया गया। तदुपरांत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त लक्ष्य/कार्य योजना के आलोक में अबतक किए कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसके उपरांत इस वित्तीय वर्ष में किए जाने वाले कार्यक्रमों को कार्य योजना के अनुसार ससमय क्रियान्वित करवाने का निदेश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला मतस्य पदाधिकारी, जहानाबाद, सहायक निदेशक (शष्य), प्रक्षेत्र, सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण, सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण), सहायक निदेशक, उद्यान, सहायक निदेशक, रसायन, वरीय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, गंधार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), कार्यपालक अभियंता उदेरास्थान सिंचाई परियोजना, अग्रणी बैंक प्रबंधक, कार्यपालक अभियंता, सिंचाई, तथा संबंधित सभी संबद्ध विभागों के जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!