देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला  पदाधिकारी  ने  42 फरियादी का सुना शिकायत


जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना गया।

जनता दरबार में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, जो मुख्य रूप से  जनसुविधाओं से संबंधित थे। जिन मामलों का निवारण तत्काल संभव था, उन्हें वहीं उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित कर समाधान हेतु कार्रवाई आरंभ करवाई गई। जबकि जिन मामलों की सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के अधीन है, उन्हें विधि अनुसार लोक शिकायत निवारण कार्यालय को भेजा गया।

आज के जनता दरबार में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री चंद्र किशोर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता  सुश्री होमा इरफान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती वंदना कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) श्रीमती सुष्मिता भारद्वाज, सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग) सुश्री विजेता सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!