देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद के प्रथम विधायक सह  स्वतंत्रता सेनानी  जी के 32 वां पुण्य तिथि पर स्व० शिवभजन सिंह जी के चित्र  पर माल्यार्पण कर लोगो ने किया याद




जहानाबाद
शिवभजन  सिंह स्मृति विचार मंच  बैनर तले सदर प्रखंड जहानाबाद के पंचायत भवन सुरंगापुर भवानीचक के सभागार  में जहानाबाद के प्रथम विधायक सह  स्वतंत्रता सेनानी स्व०शिवभजन सिंह जी के 32 वां पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया।  जिसका अध्यक्षता मुखिया सुरंगापुर के श्री नरेंद्र कुमार पासवान एवं संचालन मनोज  कुशवाहा  ने किया। पुण्यतिथि पर संकल्प सभा के आयोजन किया गया।संकल्प सभा में उनके अधुरे सपना को सकार करने के साथ ही साथ उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। जहां उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण करते  जहानाबाद के अनेकों राजनीतिज्ञों  समाजसेवियों  एवं बुद्धजीवियों सहीत अलग अलग क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित  करते हुए उनके विचारों  का आदान-प्रदान किया गया है।
            शिवभजन शिवभजन सिंह स्मृति विचार मंच के अध्यक्ष शिवनारायण कुशवाहा ने  कहा कि स्व० शिवभजन सिंह कोई व्यक्ति नहीं एक विचार थे ।जो विद्यार्थी काल से ही देश प्रेम प्रेरित होकर आज़ादी के लड़ाई में कूद पड़े और अंग्रेजों के दांत  खटे कर दिए थे  । जनहित मुद्दों पर सदा मुखर होकर अपना पक्ष रखते रहे हैं।जिसका प्रतिफल आज दबे-कुचले, शोषित वंचित लोगों  को  लाभ मिलता रहा है। ऐसे में जहानाबाद के वासियों के लिए गर्व की बात है कि इस धरती पर शिव भजन बाबू जैसा प्रणेता जन्म लिए है। हम सभी उनके नीति सिद्धांतो को अपनाने के लिए संकल्पित होकर सामाजिक उत्थान में लगे रहेंगे। इस पुण्यतिथि एवं संकल्प सभा में  शिवनारायण कुशवाहा, मुखिया नरेंद्र  कुमार,डॉ० मनोज कुशवाहा ,  अमित कुमार पम्मू , सतेन्द्र कुमार मेहरा , नवल सिंह, नीतीश कुमार,  अजीत कुमार, रामलखन सिंह , अंबुज कुमार ,कुंवर सिंह, श्रवण कुमार,  समेत सैंकड़ों लोगों उपस्थित हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!