देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद के बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


जहानाबाद बुनियाद केंद्र में  दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन संबंधित अधिकारियों ने किया और दिव्यांगजनों से संवाद करते हुए आपदा की स्थिति में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जहां सामान्य व्यक्ति आपदा के समय अपने बचाव के कई विकल्प निकाल सकते हैं, वहीं दिव्यांगजनों के लिए यह चुनौतीपूर्ण होता है। इसलिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिव्यांगजन समय पर सही कदम उठाकर सुरक्षित रह सकें।

बुनियाद केंद्र की जिला प्रबंधक अनु कुमारी ने बताया कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों तक आपदा सुरक्षा का संदेश पहुँचाना ही मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रखंड स्तर पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकें। अनु कुमारी ने यह भी बताया कि दिव्यांगजन अलग-अलग प्रकार के होते हैं—कुछ शारीरिक रूप से, कुछ मानसिक रूप से, कुछ देखने-सुनने में असमर्थ होते हैं, तो कुछ चलने-फिरने में अक्षम। ऐसे में हर प्रकार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बुनियाद केंद्र निरंतर सहयोग करता है।

धनंजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी दिव्यांगजन को कोई समस्या हो तो वे सीधे बुनियाद केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। यहाँ पर उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण जैसे—श्रवण यंत्र, ट्राईसाइकिल और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।

कार्यक्रम में बुनियाद केंद्र के कर्मचारी विकास कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!