देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

हर घर तिरंगा यात्रा – नगर मंडल, जहानाबाद

जहानाबाद

आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, जहानाबाद के द्वारा भव्य हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यह यात्रा नगर मंडल उंटा उत्तरी के अध्यक्ष श्री रिजु साव एवं नगर मंडल कोर्ट के अध्यक्ष श्री अमृत वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में उंटा मंदिर मोड़ से प्रारंभ होकर मल्हचक मोड़, मेन रोड, बाजार होते हुए हॉस्पिटल मोड़ व अंबेडकर चौक तक निकाली गई।

यात्रा के दौरान भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति के जोश के साथ तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए। पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में रंगा हुआ था।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष  कृष्णकांत कुमार,  सर्वेश वर्मा, जिला महामंत्री  अनिल ठाकुर, अमरेंद्र कुमार,  शुभम राज, रवि शेखर,  ब्रजेश कुमार, विजय सत्कार, कुणाल गुप्ता, संतोष चंद्रवंशी, गौरव कुमार,पूनम देवी, सुमित्रा देवी, श्रीकांत शर्मा,भूपेश कुमार,ओम प्रकाश चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!