हीरो हैंडसम फिल्म को जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने किया लॉन्च

*एक्टर तामिश सुल्तान अभिनेत्री धानी गुप्ता सहित सभी कलाकार हुए शामिल*
जहानाबाद
जहानाबाद जो कभी बदनाम ज़िला हुआ करता था आज लाइट एक्शन कैमरा सुनाई पड़ता है जी हां जहानाबाद में अब लगातार फिल्मों के बनने का दौर शुरू है इसी दौर में हीरो हैंडसम फिल्म का निर्माण हुआ जिसे जहानाबाद के ताज रेस्ट हाउस में जदयू के युवा नेता निरंजन केशव प्रिंस द्वारा लांच किया गया इस अवसर पर फिल्म के सभी कलाकार तामिश सुल्तान धानी गुप्ता,खुशी राजपूत, धामा वर्मा सौरभ सफारी राजू खान बिहार वाले कैफ़ी, तौफीक आलम आलोक कुमार खुशी राजपूत एवं फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर डॉक्टर सुल्तान अहमद को मुख्य अतिथि जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ इस मौके पर तमस फिल्म का मुहूर्त किया गया जो बहुत जल्द फ्लोर पर जाने वाली है, माहौल रंगीन एवं खुशनुमा दिखा इस मौके पर आया अतिथि जद यू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की एक समय था जहानाबाद के नाम से ही लोग डरते थे लेकिन आज कितना बेहतर माहौल है कि अब यहां फिल्में भी बन रही है और माहौल बहुत बेहतर हो रहा है और यह नीतीश कुमार की देन है वही इस मौके पर एक्टर तामिश सुल्तान,धानी गुप्ता, फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर एक्टर डॉ सुल्तान अहमद ने जहानाबाद के लोगों का आभार जताया और कहा कि जिस तरह का सपोर्ट मिल रहा है इसी तरह सपोर्ट मिलता रहा तो और बड़ी-बड़ी फिल्में बहुत जल्द लोगों को देखने को मिलेगी जिसमें जहानाबाद के साथ-साथ बिहार के कई दिग्गज एवं मुंबई के कई बड़े कलाकार भाग लेंगे।।।


