देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

गजलकार सागर आनंद को साहित्य वैज्ञानिक का पुरस्कार



नागपंच्छी का लोकार्पण

आज 10 अगस्त 2025, रविवार को न्यू एरिया, चेरकी रोड,दोमुहान, बोधगयाजी (बिहार) में  प्रथम पुण्यतिथि एवं मगध साहित्य णागणूर पुस्तक लोकार्पण-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गजलकार सागर आनंद द्वारा रचित कैलाशतंत्री की पांचवीं कथा की पुस्तक नागपंछीं का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक श्री दिनेश कुमार, संयोजक पंकज कुमार अमन एवं स्वागतकर्ता श्री कमलेश्वर सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार अमन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा सबुज देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सबने उनकी आत्मा के शांति की कामना की तत्पश्चात् आगंतुक अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गजलकार “सागर आनंद” को “साहित्य वैज्ञानिक” की उपाधि से नवाजा गया। ये उपनाम “पंकज कुमार अमन” ने दिया, जिसे पंकज कुमार अमन और डॉ. मानसी सिंह के हाथों प्रदान किया गया। इस मौके पर णागणूर टीम के सदस्य कुमार सरगम को णागणूर हिंदी गायक, अंचल कुमारी, प्रीति प्रिया को णागणूर हिंदी गायिका एवं टुनटुन मस्ताना को णागणूर नाटय नटंकर अभिनेता को  गजलकार सागर आनंद, णागणूर प्रथम शोधार्थी पंकज कुमार अमन एवं डॉ. मानसी सिंह के हाथों शब्द समर्पण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम  में णागणूर क्लास एंड णागणूर रिसर्च सेंटर की बच्चियों ने गजलकार सागर आनंद द्वारा लिखित गज़ल की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांधा वहीं गजलकार सागर आनंद, राणा वीरेंद्र सिंह, डॉ. मानसी सिंह,  विवेक कुमार, बंनकटेश कुमार इन्दल कुमार, मशहूर शायर एवं गजलकार खालिक हुसैन परदेशी एवं अन्य कविजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार प्रियदर्शी जी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!