घोसी विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ कदम उठाने की मांग जिला प्रशासन व सरकार से की !

*# पांच सुत्री मांग जिला प्रशासन व सरकार के समक्ष रखा है !*
जहानाबाद
घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने आज जिलाधिकारी, जहानाबाद को पत्र देकर फल्गु नदी में आई बाढ़ के क्रम में टूटे हुए तटबंध, सड़क एवं गरीब-दलित और किसानों के भारी क्षति को देखते हुए सरकारी सहायता देने की मांग करते हुए कहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मोदनगंज प्रखंड और घोसी प्रखंड के दर्जनों गांवों को मैंने देखा है हमारी सलाह-सुझाव है कि सरकारी नियम और जमीनी हकीकत में काफी विरोधाभास है अतः जमीनी हकीकत पर खड़ा होकर जिला स्तर पर कदम उठाने के लिए हम पांच सूत्री मांग के साथ ही सरकार को क़दम उठाने के लिए रिपोर्ट करने का मांग करता हूं जिसके तहत *1.)* गरीब-दलितों एवं अभावग्रस्त परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटा जाय ! *2.)* जन वितरण प्रणाली के दुकानदार भारथु गांव निवासी श्याम कुमार एवं अन्य दुकानदारों का भींगा हुआ अनाज गोदाम में वापस करवाया जाय तथा बदले में गोदाम से उतना ही फ्रेश अनाज दिलवाया जाए ताकि दुकानदार एवं जनता को राहत मिल सके ! *3.)* मछली पालकों को मुआवजा हेतू सरकार को लिखा जाय ! *4.)* टूटे हुए सड़कों एवं तटबंधो को द्रुत गति से ठीक करवाया जाय ! *5.)* बाढ़ के स्थायी निदान हेतू जल संसाधन (बाढ़ नियंत्रण) विभाग, खनन विभाग, पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग की संयुक्त बैठक विधायक के उपस्थिति में शीघ्र बुलाया जाय ।
