छात्रो के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना का हुआ शुरुआत

जहानाबाद
भारतीय डाक विभाग ने छात्र-छात्राओं के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना शुरू की है इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 500 की दर से 1 साल में कुल 6000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और डाक टिकट संग्रह में उनकी रूचि बढ़ाना है योजना के तहत कक्षा 6 से 9 तक के छात्राओं को एक फिलेटली प्रतियोगिता में भाग लेना होगा परीक्षा में डाक टिकट से संबंधित प्रश्न और सामान्य ज्ञान शामिल होंगे प्रतियोगिता पास करने वाले विद्यार्थियों को डाक विभाग द्वारा चयनित कर छात्रवृत्ति दी जाएगी आवेदन प्रधान डाकघर जहानाबाद से प्राप्त किया जा सकते हैं आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है जबकि 28 सितंबर को लिखित परीक्षा होगी सरकारी अर्ध सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्राएं भी इसमें भाग ले सकते हैं प्रतियोगिता में वही छात्र एवं छात्राएं शामिल हो सकेंगे जिनके पास फिलेटली खाता है। जिनका खाता नहीं है उन्हें पहले खाता खोलना होगा सीबीएसी के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं । प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए अभय कुमार मार्केटिंग एक्सीक्यूटिव इसकी प्रधानडाकघर जहानाबाद के मोबाइल नंबर 9431618426 , 7992437646 पर संपर्क करने के लिए उसे सार्वजनिक किया गया है उन्होंने बताया कि दरअसल इस योजना से बच्चों का ज्ञानवर्धन होगा तथा उन्हें छात्रवृत्ति के माध्यम से पढ़ाई में भी सहूलियत होगी।
