बच्चे फेंके नहीं हमें दे…

जहानाबाद
जहानाबाद जिले में चलाया जा रहा है अनाथ अभ्यर्पित एवं समर्पित बालकों के लिए जागरुकता कार्यक्रम
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग, बिहार के अंतर्गत संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई, जहानाबाद द्वारा जिले में चल रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सदर अस्पताल, जहानाबाद के विभिन्न विभागों जैसे SNSU, OPD, JNM Institute तथा अस्पताल अधीक्षक एवं प्रबंधक के सहयोग से जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
इस अभियान के तहत नागरिकों को यह जानकारी दी जा रही है कि जहानाबाद जिले में “नन्हें कदम” विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान संचालित है। इस संस्थान के माध्यम से जिले में अनाथ, अभ्यर्पित, समर्पित अथवा परित्यक्त बच्चों (उम्र 0 से 6 वर्ष तक) को संरक्षण एवं सहयोग प्रदान किया जाता है। जिन बच्चों को मदद की आवश्यकता हो, उनके लिए संस्थान से सीधे संपर्क किया जा सकता है।
नागरिकों से यह भी अपील की गई कि बच्चे को गोद लेना अथवा देना एक कानूनी प्रक्रिया है, अतः इसे केवल विधिसम्मत प्रक्रिया से ही किया जाए। इसके लिए इच्छुक अभिभावक या परिजन “नन्हें कदम” विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, जिला बाल संरक्षण इकाई, अथवा जिला प्रशासन, जहानाबाद से संपर्क कर सकते हैं।
