देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

विधान पार्षद अनिल शर्मा  ने किया कार्यकर्ताओ से  सेे किया बातचीत



जहानाबाद

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  धीरज कुमार ने की तथा उन्होंने  अनिल शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत  अनिल शर्मा  ने पार्टी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक बैठक कर विषयों पर व्यापक चर्चा की।
उन्होंने बूथ सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी प्रत्येक पंचायत एवं बूथ पर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाएँ तथा जमीनी स्तर तक पार्टी की विचारधारा को पहुँचाने में जुट जाएँ।
बैठक में आगामी चुनावों की तैयारी एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का समापन “बूथ जीतेंगे, चुनाव जीतेंगे” के जोशीले मंत्र के साथ हुआ।अब हम चुनावी समर में है, हमारी जमीनी सक्रियता ही बिहार में सुशासन की सरकार पुनः बनाने में मदद करेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत कुमार जिला महामंत्री अनिल ठाकुर,अमरेंद्र कुमार जिला मंत्री रवि शेखर,मनोज पासवान,जहानाबाद विधानसभा संयोजक  बृजेश कुमार, कृष्ण मुरारी,महेंद्र कुमार,राम शुभग शर्मा,पहलाद भारद्वाज, पार्टी पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!