देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

शब्दाक्षर का सावन समारोह’ आओ सखी सावन आया सफलता’ पूर्वक सम्पन्न।


       *राजेन्द्र पुस्तकालय  में आयोजित कार्यक्रम के प्रतियोगिता में  सावन क्युन  बनी अर्चना केसरी*

जहानाबाद

  जहानाबाद के राजेंद्र पुस्तकालय में राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर द्वारा सावन समारोह ‘आओ सखी सावन आया’ कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि रहे लोजपा नेत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर इंदु कश्यप जी जिन्हें अंग वस्त्र देकर एवं पौध देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ स्मृति अनुरागिनी की सरस्वती वंदना से हुआ। शिव वंदना की प्रस्तुति दिव्यांशु कुमारी ने बड़ी शानदार ढंग से प्रस्तुत किया।सिया कुमारी एवं आयुषी कुमारी ने शिव भजनों पर नृत्य प्रस्तुत की। सभी बच्चे शब्दाक्षर मंच से सम्मानित हुए। कार्यक्रम में इस बार सावन क्यून की प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें जहानाबाद के सुप्रसिद्ध व्यापारी पल्लन जी की बहू अर्चना केसरी ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन शब्दाक्षर जिला साहित्य मंत्री सुप्रिया कुमारी एवं जिला प्रचार मंत्री ममता प्रिया ने किया।

         कार्य क्रम की अध्यक्षता शब्दाक्षर जिला अध्यक्ष सावित्री सुमन कर रही थी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश साहित्य मंत्री मानसी सिंह ने किया। कार्यक्रम में जहानाबाद शहर की सैकड़ो महिलाएं शामिल थी। सब ने एक से बढ़कर एक सावन कजरी गाईं। नारी सशक्तिकरण पर भी चर्चा हुई लोजपा नेत्री हिंदू कश्यप जी ने महिलाओं के बढ़ते कदम की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम आयोजन करने के लिए सावित्री सुमन जी को धन्यवाद दिया।सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रवि प्रताप सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार मिश्र जी ने दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख महिलाओं के नाम है कीर्ति कुमारी, पूनम कुमारी,कुमारी रंजना, बबीता,दीपा केसरी, अर्चना केसरी, अनुराधा पाठक, सपना पाठक,  राखी केसरी, अर्चना केसरी,मीरा केसरी,अनीता पांडे, कुसुम देवी,संध्या केसरी,निभा,नेहा, गुड़िया,  चित्रा मैडम संगीता कुमारी आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!