देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर ईरकी, जहानाबाद में लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन



ईरकी (जहानाबाद)

कार्यक्रम का नेतृत्व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव ने किया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रानी चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली। शिविर के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण, मुफ्त परामर्श, तथा सैकड़ों लोगों के बीच ब्रश और टूथपेस्ट का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. अजय यादव ने कहा:- डॉक्टर्स डे न केवल चिकित्सकों के योगदान को सम्मान देने का दिन है, बल्कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी एक अवसर है। हम अकसर समग्र स्वास्थ्य की बात करते हैं, लेकिन दांतों की सेहत को नजरअंदाज़ कर देते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि दांतों का स्वास्थ्य हमारे पूरे शरीर से गहराई से जुड़ा होता है। पेट की कई बीमारियाँ सिर्फ मुँह और दांतों की सही देखभाल न करने की वजह से जन्म लेती हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि कहते हैं न कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है”। और एक स्वस्थ शरीर के लिए दांतों की नियमित सफाई अत्यंत आवश्यक है। यदि दांत स्वस्थ होंगे तो पाचन तंत्र और पूरा शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रानी चौधरी  ने कहा:-  “इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का बेहतरीन माध्यम हैं। डॉ. अजय यादव और उनकी टीम का यह प्रयास सराहनीय है, जिससे आम लोगों को निःशुल्क जाँच और सही स्वास्थ्य सलाह मिल पा रही है।”

कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) जहानाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस कुमार, पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी, चिकित्सकों की टीम और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!