देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राजाबाजार के महेंद्र प्रसाद के निजी जमीन पर किया  वृक्षारोपण


जहानाबाद
अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के  द्वारा लगातार 215वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद के राजा बाजार स्थित महेन्द्र शर्मा के निजी जमीन में किया गया। गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य कहा करते थे कि जो भी व्यक्ति मुझे गुरु मानते हैं,मुझसे प्रेम करते हैं, मेरे सच्चे शिष्य हैं अगर वे मेरा स्मारक बनाना चाहते हैं तो वे पौधरोपण करके मेरा स्मारक बना सकते हैं। इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा प्रत्येक रविवार को वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।जिले को हरा-भरा बनाने के लिए संकल्पित प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के व्यवस्थापक कौशल जी कहते हैं कि पौधरोपण करके ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है।वर्तमान समय में पुरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से जूझ रही है,विकास अब विनाश का रुप ले चुका है। इस विषम परिस्थिति में हम सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन का भी खयाल रखा जाये। इसके लिए हम सभी लोग युद्ध स्तर पर पौधरोपण करने के लिए आगे आयें और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लें।आज जहानाबाद में कई संगठन और बुद्धजीवी लोग भी पौधरोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल है। गायत्री परिवार का संकल्प है कि पर्यावरण संतुलन के लिए अधिकाधिक पौधे लगायेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण का निर्माण करेंगे।भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे “एक पेड़ मॉं के नाम” कार्यक्रम अदभूत एवं शानदार कार्यक्रम है।इस कार्यक्रम से पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।इस अभियान में गायत्री परिवार भी कदम से कदम मिला कर चल रहा है।
             इस पावन अवसर पर रंगेश कुमार,कौशल कुमार,विनोद कुमार ,हरिओम कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!