पी.पी.एम.किड्स स्कूल के प्रांगण में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन

जहानाबाद
पी. पी.एम. किड्स स्कूल सर गणेश दत्त नगर राजा बाज़ार के सभागार में पवित्र सावन मास के प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक सौन्दर्य को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ लोकजन शक्ति पार्टी का उपाध्यक्ष एवं पी पी एम स्कूल का डायरेक्टर डॉ इंदु कश्यप के कर कमलों द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया गया । इस अवसर पर उन्होंने पवित्र सावन मास एवं रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए महोत्सव में भाग ले रहे सभी
बच्चों, शिक्षकों एवं उपस्थित अभिभावकों को तहे दिल से धन्यवाद किया। उपस्थित दर्शकों ने नन्हे नन्हे कलाकारों के बेहतरीन प्रस्तुति पर भूरी भूरी प्रशंसा किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या नीतू कुमारी,शिक्षिका जिया शेख, जस्सी शर्मा मुस्कान शर्मा, जयश्री कुमारी, सुरुचि शर्मा,नीतू शर्मा, शमी, विभवारी, खुशहाली, जीनत आदि की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
