देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

नवनिर्माण संस्थान द्वारा निशुल्क प्राथमिक उपचार केंद्र का शिक्षा भी डॉक्टर अभिराम सिंह ने किया उद्घाटन



*बांटे गए निशुल्क दवाएं*

दुनिया में उपकार भलाई और मदद से बढ़कर कोई चीज नहीं और इस मामले में नवनिर्माण संस्थान अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब हो रहा है।। कई सामाजिक कार्यक्रमों के बाद इस बार नवनिर्माण संस्थान द्वारा जहानाबाद के एरोड्रम में निशुल्क प्राथमिक उपचार केंद्र का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन जहानाबाद के जानेमन शिक्षाविद डॉ अभिराम सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।। इस अवसर पर नवनिर्माण संस्थान के सचिव संजय शर्मा, सुरेश शर्मा , विनय शर्मा , रविन्द्र शर्मा , विनोद शर्मा , राजेन्द्र यादव , सुजीत यादव , रंजीत सिंह , मनीष दास, केशरी नंदन  सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे इस अवसर पर शिक्षाविद डॉक्टर अभिराम सिंह के द्वारा दवाओं का वितरण किया गया।। तत्पश्चाप डॉ अभिराम सिंह ने कहा कि नवनिर्माण संस्थान संजय शर्मा द्वारा लगातार जहानाबाद में लोगों के भले के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम इस बात का संदेश दे रहा है कि आज भी भले लोगों की कमी दुनिया में नहीं है जो एक अच्छी सोच के साथ लोगों की मदद के लिए हर अवसर पर तैयार रहते हैं नव निर्माण संस्थान द्दारा निशुल्क प्राथमिक उपचार केंद्र का शुभारंभ निश्चित तौर पर जहानाबाद वासियों के लिए बहुत ही लाभप्रद एवं प्रशंनीय है।। वही इस अवसर पर नवनिर्माण संस्थान के सचिव संजय शर्मा ने कहा कि हम दुनिया में क्या लेकर आए थे और क्या लेकर जाएंगे इसलिए लोगों का जितना भी भला हो सके उतना लगातार करते रहना चाहिए इसी सोच के तहत नव निर्माण संस्थान का संचालन हो रहा है जिसके तहत गरीब दुखिया वृद्ध महिलाओं एवं जरूरतमंदों के लिए सभी तरह के कार्यक्रम चलाकर लोगों का भला करने का प्रयास किया जा रहा है इस अवसर पर काफी संख्या में लोग जुटे और नव निर्माण संस्थान द्वारा निशुल्क प्राथमिक उपचार कराया एवं निशुल्क दवा भी प्राप्त किया।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!