मानस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल में प्रथम आवधिक परीक्षा परिणाम धोषित।

जहानाबाद
मानस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सभी शाखाओं — दक्षिणी, जहानाबाद कोर्ट स्टेशन, अनुमंडल कार्यालय के सामने, मखदुमपुर एवं हुलासगंज — में प्रथम आवधिक मूल्यांकन परीक्षा (First Periodic Assessment) का परिणाम मंगलवार को औपचारिक रूप से घोषित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय समूह के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “हर बच्चे में एक विशेषता होती है। उसे पहचानकर, आत्मविश्वास और सकारात्मक वातावरण देकर हम भविष्य के लीडर्स तैयार कर सकते हैं।” उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को केवल अंक के आधार पर न आंकें, बल्कि उनकी सोच, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों को भी उतनी ही प्राथमिकता दें।
विद्यालय के निदेशक निशांत रंजन ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि परीक्षा केवल शैक्षणिक मूल्यांकन नहीं, बल्कि यह आत्मविश्लेषण का अवसर भी है।
विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल पाठ्यक्रम की जानकारी देना नहीं है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बनाना है।
परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद विद्यालय में जश्न जैसा माहौल था। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के रणधीर कुमार, मृत्युंजय कुमार, उमाकांत शर्मा, राजीव रंजन, राकेश कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार, विनीत कुमार और सुधा कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। सभी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके अभिभावकों से सकारात्मक संवाद बनाए रखने का आग्रह किया।

