कामरेड चारू मजुमदार की 53 वीं शहादत दिवस का आयोजन

जहानाबाद
भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कामरेड चारु मजूमदार की 53 वीं शहादत की वरसी है, इन्हें याद करते हुए जिले के विभिन्न ब्रांचो में गांव में तथा जहानाबाद जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडोंतोलन श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि के बाद पार्टी केंद्रीय कमेटी द्वारा लिखित 28 जुलाई संकल्प अभियान का पाठ से किया गया।
कामरेड चारु मजूमदार के नेतृत्व में ही 22 अप्रैल 1969 को भाकपा माले का गठन किया गया था जो हमारे पार्टी का स्थापना दिवस है।
आज हम भाकपा माले के द्वितीय महासचिव शहिद कॉमरेड जौहर को भी याद किया जिनकी हत्या 29 नवंबर 1975 को भोजपुर के बाबू बांध में कर दिया गया था ।इनके साथ डॉक्टर निर्मल महतो की भी हत्या पुलिस द्वारा कर दी गई थी। 70 का दशक हमारे पार्टी के पुनर्गठन का भी दशक है।
पार्टी के तीसरे महासचिव दिवंगत कामरेड विनोद मिश्रा जिन्होंने अंतिम सांस 18 दिसंबर 1998 को ली थी ।इस मौके पर कम्युनिस्ट आंदोलन के महान क्रांतिकारियों को भी याद किया गया।
70 का दशक भाकपा माले के लिए चुनौती का दशक था कामरेड चारु मजूमदार कामरेड जौहर सहित पार्टी केंद्रीय कमेटी सदस्य व अन्य नेता कार्यकर्ता व हमारे समर्थक पुलिस की गोलियों से भून डाले गए थे।मात्र कुछ एक केंद्रीय कमेटी सदस्य तत्कालीन सरकार के निसाने से बच पाए थे।
पुनः राख से चिंगारी निकलकर देश के क्षितिज पर फैल गया और आज हम देश के बड़े कम्युनिस्ट पार्टी में से एक के रूप में स्थापित हो चुके हैं।
आज 2025 में हमारे सामने मतदाता गहन पुनरीक्षण के नाम पर बड़ी संख्या में नागरिकों को नागरिकता से वंचित कर देने की खबरें मीडिया के माध्यम से आ रहा है यह साजिश भाजपा की फासीवादी मंसूब के तहत चलाया जा रहा है। पूर्व में असम, उत्तर प्रदेश ,दिल्ली और महाराष्ट्र में मतदाताओं को नागरिकता से वंचित करने की तथा चुनाव में भारी धांधली की खबरें हम हम देख सुन चुके हैं ।तथा असम और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से बांग्लादेशी कह कर भारतीय नागरिकों को या तो शरणार्थी शिविर में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा हैं या चूहे बिल्ली की तरह देश से खदेड़ा जा रहा है, यह सिलसिला अभी भी जारी है।
आज बिहार में प्रत्यक्ष रूप से यहां के लाखों नागरिकों को नागरिकता से वंचित किया गया है इसके आंकड़े समाचार पत्रों में आ रहे हैं हम आज अपने शहीद व दिवंगत नेताओं को याद करते हुए समाज के निचले पायदान पर रहने वाले नागरिकों को नागरिकता से वंचित नहीं होने देंगे यह संकल्प लिया है। हमारी पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगा।
आज का संकल्प दिवस कार्यक्रम हुलासगंज प्रखंड के फजिलापुर ,बीरा, बलवापर,धवलबीघा , सॉरी बोरी,बुरहानपुर ,जारू ,बनरिया ,नई नगर, तीर्रा, अगड़ी पर ,केदारपुर दुधईला ,सुभानी बीघा ,दुर्गापुर,चिमनी पर, अदरखी बीघा, कंडोल,रुस्तमपुर बेलदारी, कटौली एवं दावथू सहित 28 ब्रांच में आयोजित किए गए ।घोसी प्रखंड के परावन, सोनवा ,रतु बीघा, उबर, कुर्रे ,साहोबीघा,मोसीमां सराय, लखावर, सैदपुर, घोसी ,केवाली,। मोदनगंज प्रखंड के गंधार ,बंधुगंज, दयाली बीघा ,अंतपुर , मसाड , चंदरिया। ,काको, प्रखंड के भंदसारा , लटनपट्टी,सुलेमानपुर ,पिंजोरा ,नदीयामा , दमुआ,सैदाबाद, परसायन,। मखदुमपुर प्रखंड के सुमेरा, बेला वीरा ,समूचक, साधु ग्राम ,खलकोचक, तथा पलया, मैं आयोजित किया गया।
जहानाबाद माले कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माले जिला सचिव रामाधार सिंह, घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ,श्रीनिवास शर्मा ,हसनैन अंसारी , वशी अहमद ,मुकेश पासवान, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे, वही हुलास गंज प्रखंड में प्रखंड सचिव प्रभात कुमार ,अवधेश मुखिया ,ओमप्रकाश मुखिया, चितरंजन पासवान, दीपक चंद्र वंशी श्याम पांडे,दिलीप बिंद,सहित अन्य साथी शामिल हुए ।काको प्रखंड में विनोद भारती, शौकीन यादव, उदय पासवान ,मिठू विश्वकर्मा ,सतीश चौधरी व अन्य साथी ,वही मोदनगंज प्रखंड में वितनमांझी, प्रदीप कुमार ,नरेश बिंद ,योगेन्द्रयादव। मखदुमपुर प्रखंड में धनेश्वर मांझी, वेंकटेश शर्मा ,शिवरतन सिंह, भागीरथ मांझी ,आदि। जहानाबाद प्रखंड में अविनाश पासवान, निरंजन सिंह कृष्णा राम आदि शरीफ हुए।

