देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
जनता दरबार में सुनी गईं 93 जन समस्याएं,जिला पदाधिकारी ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जहानाबाद
समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर, शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। आज कुल 93 मामलों की सुनवाई की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना गया एवं संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी मामलों को विधिवत पंजीकृत किया गया, जबकि अधिनियम से बाहर के मामलों को भी शीघ्र निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।