जनमुक्ति आंदोलन का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

जहानाबाद
जनमुक्ति आंदोलन कार्यालय डॉ विनयन आश्रम ग्राम नवादा में जनमुक्ति आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसके अध्यक्षता जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव हरीलाल प्रसाद सिंह ने की इस कार्यक्रम में पटना से आए हुए संस्कृत कर्मी अनीश अंकुर जनमुक्ति आंदोलन केंद्रीय समिति के सदस्य जनार्दन शाही जी एवं जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी उपाध्यक्ष संत प्रसाद उपाध्यक्ष अनिल राय जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच नागरिक मुद्दे एवं बिहार में वर्तमान में चल रहे गहन पुननिरीक्षण कार्यक्रम के बारे में विशेष चर्चा करते हुए आए हुए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नागरिक मुद्दे को प्रशिक्षण में रखा इस पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनमुक्ति आंदोलन के कार्यकर्ता यह निर्णय ले की गांव-गांव में जाकर अपने साथियों के बीच गहन पुननिरीक्षण के कार्य में गंभीरता से लग जाए एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में हर एक गांव से नागरिक मुद्दे को उठाया जाए आम नागरिक के क्या मुद्दे होगे उनके आधार पर आने वाले जनप्रतिनिधियों से सीधा बात कर यह तय किया जाएगा कि हमारे यह नागरिक मुद्दे को आप अगर समर्थन करते हैं तो मैं आपको समर्थन करुगा संगठन ने जोर देखकर यह भी कहा कि राज्य में चल रही तानाशाही सांप्रदायिक सरकार को रोकना होगा इस कार्यक्रम में उपस्थित जनमुक्ति आंदोलन के साथी हीरा शर्मा श्री राम यादव रामप्रवेश जी ने भी अपने बातें रखी। युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील कुमार, कुणाल कुमार रविंद्र कुमार भीम सिंह भी उपस्थित रहे
