झुनाठी गांव में 24 घंटे का अखण्ड आयोजित

रतनी फरीदपुर (जहानाबाद)
झुनाठी ग्राम में देवी मंडप के प्रांगण में शांति, सद्भावना और सामाजिक एकता के उद्देश्य से 24 घंटे का अखंड-कीर्तन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में आयोजित किया गया।. इस आध्यात्मिक आयोजन का शुभारंभ आचार्य श्री घनश्याम उपाध्याय के सान्निध्य में विधिवत रूप से किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया. अखंड कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहा.
दिन-रात गूंजते हरिनाम संकीर्तन से बाजार और आसपास का इलाका दिव्य अनुभूति से भर उठा. कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगवार को पूर्णाहुति के साथ हवन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर लोक कल्याण की कामना करेंगे इसके बाद विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं भाग लेंगे
एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि बाजार के युवाओं ने पूरे आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. व्यवस्थाओं से लेकर भजन-कीर्तन तक में उनकी भूमिका सराहनीय रही.।
