देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद के निवर्तमान एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई।



“चितरंजन चैनपुरा के कैसे करूं मैं विदाई…” गीत से नम हुईं आंखें।

जहानाबाद:
     जहानाबाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजीव कुमार सिंह के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी, पत्रकार, साहित्यकार व शिक्षाविद उपस्थित हुए और निवर्तमान एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह को ससम्मान विदाई दिया।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, शिक्षाविद डॉ. एस. के. सुनील, कवि चितरंजन चैनपुरा, मदन शर्मा, भीम सिंह,पत्रकार राजीव रंजन विमल, बरुण कुमार, संतोष श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, पंकज कुमार समेत अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की सबसे भावुक क्षण उस समय देखने को मिली जब कवि चितरंजन चैनपुरा ने “कैसे करूं मैं विदाई… विदाई…” गीत प्रस्तुत किया। गीत ने उपस्थित जनों की आंखें नम कर दीं और माहौल भावनात्मक हो गया।

अपने विदाई संबोधन में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जहानाबाद में काम करना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा। जनता और प्रशासन का सहयोग कभी नहीं भूलूंगा। हम सब एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। इस भरोसे के साथ उन्होंने जहानाबाद के लोगों से विदा लिया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता एवं नेतृत्व कर रहे हम पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार ने उन्हें एक कुशल और संवेदनशील अधिकारी बताते हुए कहा कि राजीव कुमार सिंह जैसे अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारियाँ मिलनी चाहिए। उन्होंने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि इन्होंने जहानाबाद जिले में कानून व्यवस्था को संभालने में शानदार कार्य किया है। विदाई समारोह के अवसर पर मंच संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि आपका पुलिस विभाग में कुशल नेतृत्व और बेदाग क्षवि आम जनों में आपको लोकप्रिय बनाया है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिले का अनुभव से वर्तमान पदस्थापन स्थल सीतामढ़ी में और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आपको प्रेरित करेगा। इस दौरान शिक्षाविद् डॉ एस. के. सुनील ने एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह को एक कुशल पुलिस अधिकारी और समाज के लिए सूचेतक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में, उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। देखा जाए तो निवर्तमान एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के विदाई समारोह में उमड़ा स्नेह इस बात का प्रमाण था कि राजीव कुमार सिंह ने न केवल एक अधिकारी के रूप में, बल्कि एक जनसेवक के रूप में भी लोगों के दिल में खास जगह बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!