जब चुनाव आयोग आपके द्वार, तो किस बात का है इंतजार। देरी न करें, गणना प्रपत्र भरकर अपने बीएलओ को देकर, मजबूत लोकतंत्र का बनें भागीदार।

जहानाबाद
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के अंतर्गत गणना प्रपत्र (Enumeration Form) जमा करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है।
इस क्रम में जहानाबाद जिले के 216-जहानाबाद तथा 217-घोषी तथा 218 मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ एवं बीएलओ सहायकों द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन किया जा रहा है। छूटे हुए मतदाताओं को भी चिन्हित कर उनसे प्रपत्र भरवाया जा रहा है, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे गणना प्रपत्र भरकर समय पर अपने बीएलओ को अवश्य जमा करें ताकि वे आगामी मतदाता सूची में सम्मिलित हो सकें।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ:
घर-घर सर्वेक्षण : 25 जून से 26 जुलाई 2025
ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन : 1 अगस्त 2025
दावे एवं आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि : 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन : 30 सितंबर 2025
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता सूची को अद्यतन करने एवं अधिकतम पात्र मतदाताओं को शामिल करने हेतु हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की अपील है कि सभी नागरिक इस अभियान में भाग लेकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में योगदान दें।

