देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

गया में ऐतिहासिक होगी नव संकल्प महासभा : हुलास पांडे





जहानाबाद, 24 जुलाई:
आगामी 26 जुलाई को गया के गांधी मैदान में आयोजित होने जा रही “नव संकल्प महासभा” को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में लोजपा (रा) संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडे ने गुरुवार को जिला अतिथि गृह, जहानाबाद में एक प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए हुलास पांडे ने बताया कि यह महासभा ऐतिहासिक साबित होगी और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने जहानाबादवासियों से भी बड़ी संख्या में गया पहुंचने की अपील की और विश्वास जताया कि हजारों की संख्या में लोग जहानाबाद से शामिल होंगे।

एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है लोजपा (रा)
एक सवाल के जवाब में हुलास पांडे ने कहा कि लोजपा (रा) पूरी मजबूती के साथ एनडीए के साथ खड़ी है। बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर पार्टी कार्यकर्ता न केवल लोजपा प्रत्याशियों के लिए, बल्कि गठबंधन उम्मीदवारों को जिताने का भी कार्य करेंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में लोजपा (रा) की दमदार उपस्थिति देखने को मिलेगी।

डबल इंजन की सरकार कर रही है विकास
हुलास पांडे ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके कार्यों की गति और तेज हो—इसी दिशा में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार प्रयासरत हैं।

चुनाव आयोग के पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम
चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य पर बोलते हुए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता के बीच यह झूठा भ्रम फैला रहा है कि वोटर लिस्ट से नाम काट दिए जाएंगे। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से मनमाने ढंग से नहीं हटाया जा सकता। चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर सूची में सुधार और पुनरीक्षण किया जाता है, जिसमें सभी दलों को सहयोग करना चाहिए।

प्रेस वार्ता में शामिल रहे कई प्रमुख नेता
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से – जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार,
जिला परिषद अध्यक्ष रानी चौधरी,
मखदुमपुर कार्यक्रम प्रभारी लाल बाबू पासवान, जहानाबाद प्रभारी अभय सिंह,
घोसी प्रभारी रवि रंजन सिंह,
चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, जिला महासचिव अरविंद शर्मा, संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार,,लोजपा नेता सतेंद्र शर्मा,
किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुंदन शर्मा,
युवा जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा,
प्रवक्ता सनी चौहान,रामजी पासवान, हरिनंदन पासवान, सुधीर कुमार, रामसहाय गुप्ता, तथा मीडिया प्रभारी आशु कुमार शामिल रहे। हुलास पांडे ने अंत में कहा कि गया में होने वाली नव संकल्प महासभा, बिहार की राजनीति में एक नया संदेश देने वाली साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!