घोषी विधानसभा का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

घोषी (जहानाबाद)
स्थानीय नगर पंचायत के गोड़सर गांव स्थित स्व महेन्द्र प्रसाद सामुदायिक भवन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषी विधानसभा का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी जहानाबाद भाजपा के जिला महामंत्री सह घोषी विधानसभा प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार द्वारा किया गया, एवं मंच का संचालन जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार के द्वारा किया गया , जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नगर मंडल की अध्यक्ष सिंकु देवी ने की ।आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा एवं जिला प्रभारी राजेश चन्द्रवंशी मौजूद रहे। कार्यशाला के प्रथम सत्र में जिलाध्यक्ष धीरज कुमार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रस्तावना दिया गया , तत्पश्चात जिला पार्षद सह भाजपा के प्रदेश कार्यालय समिति सदस्य अजय सिंह टुन्नु ने कार्यशाला को संबोधित किए। इसके अलावा कार्यशाला को राम सुभग शर्मा एवं रवि शंकर चौहान द्वारा कार्यशाला को संबोधित किया गया। जिला प्रभारी राजेश चन्द्रवंशी ने कार्यशाला में कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा कराया जा रहा गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग कर एक भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में ना छूटे एवं बुथ सशक्तिकरण पर हमें विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हमें सभी बुथ को मजबूत करना है। मुख्य अतिथि बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा समापन भाषण देते हुए कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत और जीतकर हिं चुनाव जीत सकते हैं और एनडीए को पूर्ण बहुमत दिला सकते है। इस मौके घोषी विधानसभा संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा, जिला पदाधिकारी नागेन्द्र मेहता, बालकृष्ण कुमार, इन्द्रदेव चौहान, प्रहलाद शर्मा,मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय, रणधीर जी, निरंजन कुमार, धीरेंद्र कुमार मंटू, हुलासगंज मंडल के निर्वतमान मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार, मुरारी शर्मा, परमात्मा शर्मा समेत सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
