देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

दक्षिणी दौलतपुर में करंट लगने से तीन दुधारू गायों की मौत, खटाल मालिक को भारी आर्थिक नुकसान


जहानाबाद
जहानाबाद जिले के दक्षिणी दौलतपुर गांव में  देर रात एक दर्दनाक हादसे में तीन दुधारू गायों की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा तेज बारिश के दौरान खटाल में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, खटाल मालिक रामधार यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण पूरे खटाल परिसर में करंट फैल गया। उस समय तीनों गायें खटाल में ही बंधी हुई थीं और करंट की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मरने वाली सभी गायें दुधारू थीं और रोजाना कई लीटर दूध देती थीं। इस हादसे से उन्हें लगभग 1.75 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। रामधार यादव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “गांव में लगे अधिकतर बिजली बॉक्स खराब हालत में हैं, और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं आम बात हो गई हैं।”

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना पर नाराज़गी जताई है और प्रशासन से उचित मुआवज़े की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर बिजली विभाग समय पर मेंटेनेंस करता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

इस घटना को लेकर अब तक बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!