देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बोरिंग पर सो रहे किसान को गोली मारकर किया हत्या,परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम मलहचक की है घटना


रतनी फरीदपुर( -जहानाबाद )
       अपराधियो ने फिर से सर उठाना प्रारंभ कर दिया है। पुलिस को धत्ता बताते हुए खेत के पटवन हेतु बोरिंग पर सो रहे एक किसान को बीते बुधवार की रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम मलहचक में खेत पटवन हेतु किसान शिवनन्दन बिंद बोरिंग पर सो रहे थे,कि बीते बुधवार की रात्रि में अज्ञात बंदूकधारियों अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब लगी जब गांव के लोग सुबह खेत पटवन हेतु बोरिंग पर गए, तो देखा कि शिवनन्दन बिंद मृत पड़ा है।मृत पड़ा देख लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणो की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही घटना की सुचना पाकर परसबिगहा थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
वही मृतक के पुत्र ने बताया कि बीते बुधवार की रात्रि में दस बजे मैं बोरिंग पर से घर वापस लौटकर घर आया, और पिताजी बोरिंग पर ही सो गए थे। रात्रि में किसने गोली मारी हमलोग किसी को देखे नहीं। वही ग्रामीणों ने बताया कि शिवनन्दन बिंद के साथ किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था,वो बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे। वही ग्रामीणों ने शव के पास ही जुटे हुए हैं तथा डांग स्कायड की मांग कर रहे हैं।
वही घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंच, मामला को मुआयना किया, तथा ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार करने की आश्वासन दिया। तत्पश्चात थाना अध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!