बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए राजद प्रदेश सचिव अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे ने सरकार पर साधा निशाना…

*बिहार में अंधेर नगरी-चौपट राजा के तर्ज पर चल रही है सरकार : सोनू राधे..*
बिहार में लगातार हो रहे आपराधिक गतिविधियों से बिहार डरा हुआ है,बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बिहार सरकार से विपक्ष एवं बिहार की जनता सवाल भी पूछ रही है, जिस तरीके से पिछले एक महीने में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया वह काफी चिंताजनक है । राजद प्रदेश सचिव अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि,नीतीश सरकार सुशासन बाबू के प्रतीक नहीं बल्कि बिहार में महाजंगलराज के प्रतीक हैं, जिस सरकार में अपराधी बेलगाम घूम रहा है-अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है और पुलिस सो रही है। पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है क्योंकि अब बिहार में अंधेर नगरी-चौपट राजा के तर्ज पर सरकार चल रही है,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अगर बिहार नहीं संभल रहा है तो उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। तेजस्वी यादव की सरकार आएगी और बिहार से अपराध को खत्म करने का काम करेगी। नीतीश कुमार के कार्यशैली और उनके मानसिक स्थिति को देखते हुए बिहार के पदाधिकारी अपनी रोटी सेक रहे हैं ना कि बिहार के जनता की विकास के लिए काम कर रहे हैं। अगर इसी तरह बिहार में अराजक स्थिति रही तो वह दिन दूर नहीं होगा जब लोग घर से निकलने से पहले डर के साए में जीने लगेंगे,जब तक घर ना पहुंच जाए तब तक उन्हें डर रहेगा की कहीं हमारी हत्या न हो जाए। बिहार के अपराधियों में कानून का डर होना चाहिए, अगर बिहार में अपराधी बेलगाम रहेगा तो बिहार की जनता में डर व्याप्त होगा। हम बिहार सरकार से यह अपील करते हैं कि आप सबसे पहले बिहार में अपराध रोकने का काम करें ।