बिहार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए गए भाष्कर कुमार


अरवल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल्यकाल स्वयंसेवक द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त एवम् प्रचारक के रूप में अपने निजी जीवन का कुछ पल राष्ट्र के नाम समर्पित करने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जो विगत कई वर्षों से भाजपा जिला अरवल के विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया है।आज पार्टी ने उनके कार्य कुशलता को देखते हुए भास्कर कुमार को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया है। भास्कर कुमार अरवल प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख का दायित्व भी संभाल चुके हैं लंबे समय से सामाजिक जीवन व्यतीत करते हुए आम जनता में काफी पहचान एवम् लगाव बना चुके है ।बिहार प्रदेश में भास्कर कुमार को जगह मिलने से जिला भाजपा के नेताओं में काफी खुशी का माहौल दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र तिवारी ने बताया की भास्कर कुमार युवा , तेज तर्रार, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता है पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं ।इन्हें प्रदेश भाजपा में जगह मिलने से बिहार भाजपा को काफी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर शुभकामना एवं बधाई देने वाले नेताओं में पूर्व बिहार विधान परिषद सदस्य प्रोफेसर रामकिशोर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राम विनय शर्मा राधाकांत शर्मा, अजय पासवान, जयशंकर प्रसाद ,बिहार प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद पीयूष,नागेंद्र तिवारी,सुरेश शर्मा, वशिष्ठ नारायण सिंह, सुनीता शर्मा, सविता शर्मा ,संगीता कुशवाहा, सविता शर्मा,मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, मुकेश भगत ,चंदन खत्री, भारत यादव ,हरेंद्र कुशवाहा, मनोज शर्मा, बृजेंद्र सिंह सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया है।