देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया हुलासगंज मंडल कार्यालय का उद्घाटन


हुलासगंज (जहानाबाद)
भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद के हुलासगंज मंडल के कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष धीरज कुमार एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय कुमार उर्फ टन्नू जी कर कमलो के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणधीर कुमार ने किया, इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि  ने कहे की पार्टी चलाने के लिए चार क की जरूरत होता है जिसमें क से कार्य करता, क से कार्यक्रम , का से कोष और क से कार्यालय ,जो कि आज कार्यालय मंडल का उद्घाटन हो गया उपस्थित मुख्य अतिथियों ने कहे की कार्यालय से एक जगह कार्यकर्ताओं की बैठने और सुचारू रूप से चालने के लिए कार्यालय होना अति आवश्यक है, इस कार्यक्रम में संगठन के मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट करने पर बल दिया गया ,आने वाले चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बुथ स्तर पर तैयारी करने को कहा गया ।इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष बालकृष्णन, दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामसुभग शर्मा जी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री परमात्मा शर्मा श्री श्रीकांत शर्मा श्याम सुंदर शर्मा रत्नेश शर्मा ,रवि शंकर ,रविकांत शर्मा, राहुल कुमार ,रौशन कुमार अरुण कुमार ,कविंद्र प्रजापति हरेंद्र चंद्रवंशी राकेश कुमार राम विनय चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!