औरंगाबाद के सांसद ने सचई पैक्स अध्यक्ष को किया सम्मानित


रिपोर्ट, संजय सोनार
कुर्था (अरवल) अखिल भारतीय मौर्य शिक्षण सह शिक्षा मंच बिहार जिला इकाई जहानाबाद के तत्वावधान में राम ब्रिज प्रसाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा मौजूद रहे। इस मौके पर कुर्था प्रखंड के सचई पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रॉबिंसन कुशवाहा रामवृक्ष प्रसाद उत्कृष्ट नागरिक सम्मान से औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने सचई पैक्स अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज के युवा जो हाल ही में हुए मैट्रिक इंटर परीक्षा व नीट आई आई टी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सचई पंचायत के नए पैक्स अध्यक्ष रॉबिंसन कुशवाहा को भी उक्त मंच के बैनर तले सम्मान दी गई। उन्होंने कहा कि रॉबिंसन कुशवाहा कुर्था प्रखंड से कुशवाहा समाज के उभरता सितारा के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं तथा विगत दिनों हुए पैक्स चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल कर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया। हालांकि प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा, सदन कुशवाहा, निघवाँ पैक्स अध्यक्ष रवि प्रकाश, नदौरा पंचायत के पूर्व मुखिया रविशंकर कुमार प्रसाद, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा समेत कुशवाहा समाज के कई नेताओं ने रॉबिंसन कुशवाहा को कुशवाहा समाज की ओर से सम्मानित होने पर बधाई दी है।