देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अपर समाहर्त्ता ब्रजेश कुमार  के तबादला  उपरांत  उनके सम्मान में विदाई सह स्वागत समारोह का हुआ आयोजन


जहानाबाद
निवर्तमान अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार के स्थानांतरण के उपरांत आज दिनांक 30 जून 2025 को संध्या समय, जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों में भावुकता देखी गई। सभी ने अपने-अपने संबोधन में निवर्तमान अपर समाहर्ता के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं एवं नवपदस्थापित अपर समाहर्ता का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि पूर्व की भांति समर्पण एवं सहयोग की भावना से कार्य करते रहेंगे।

वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई बार कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेना चुनौतीपूर्ण रहा, किंतु श्री ब्रजेश कुमार के मार्गदर्शन एवं समन्वय से सभी कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इसके परिणामस्वरूप जहानाबाद जिला कई योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य स्तर पर अग्रणी रहा।


अपने संबोधन में निवर्तमान अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार ने जहानाबाद जिले में कार्यकाल को स्मरणीय बताते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चाहे लोकसभा आम निर्वाचन हो, अथवा कोई विशेष अभियान – सभी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। कहीं-कहीं आने वाली कठिनाइयों के बावजूद सभी कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका। उन्होंने जिले में आयोजित विभिन्न अभियानों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं की सफलता का श्रेय राजस्व शाखा, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय एवं सभी अंचलों के कर्मठ पदाधिकारियों को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!