देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

वर्दी की आड़ में, अबैध शराब का कारोबारी भेजा गया जेल,15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार।






रतनी फरीदपुर(जहानाबाद )

        जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदस्थापित होते ही जिले के पुलिस काफी सतर्क एवं चौकन्ना हो गई है।
इसी कड़ी में जिले के शकूराबाद थाना की पुलिस को वाहन चेकिंग के क्रम में बड़ी सफलता मिली है, जहां जांच के दौरान पिठु बैग में लिए स्कुटी सवार को जांच किया गया तो पुलिस भौंचक्का हो गई।पिठु बैग में अंग्रेजी शराब की  बोतल देख तत्काल उसे हिरासत में ले स्कुटी सहित थाना लाया।
थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि शकूराबाद बाजार के घेजन मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी क्रम में जहानाबाद की ओर से आ रही स्कुटी सवार को भी जांच पड़ताल किया गया तो,पिठु बैग की तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब की बोतलें देख, हिरासत में लेकर थाना लाया गया। वही उन्होंने बताया कि बैग से 15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ, जिसमें रोयल स्टेड की 8 बड़ा बोतल तथा ओल्ड हैवीट की बड़ी 7 बोतल जो कुल 11 लीटर 250 मी ली लीटर है। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी झारखंड राज्य के होमगार्ड के जवान है,जो शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुरा निवासी शियाराम शर्मा के पुत्र बंटी कुमार है। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान  एएसआई रामचन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में चलाया जा रहा था। फिलहाल पुछताछ किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!