देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

वार्ड नं0 17 में आपका शहर आपकी बात में लोगों की सुनी गई समस्या


जहानाबाद
जहानाबाद वार्ड नं0 17 गड़ेरियाखंड मुहल्ले में आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आमंत्रित सदस्यों में वार्ड पार्षद जुगनू परवीन,विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में वार्ड नं0 19 के वार्ड पार्षद सह जद यू के शिक्षा समिति नगर नियोजन सदस्य व पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुश्ताक़ अहमद उर्फ पप्पू जी मोहम्मद फैजान, नजमा खातून, नीतू कुमारी, विजय केसरी, शारदा देवी, समसा खातून, रोशन आरा, विवेक कुमार, गुड़िया परवीन,नसरीन परवीन, मीनू देवी, महेंद्र कुमार, बबलू केसरी सहित काफी संख्या में वार्ड के लोग मौजूद थे एवं अपनी समस्याओं को नगर परिषद के प्रतिनिधि एवं वार्ड पार्षद बता रहे थे वहीं वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद के प्रतिनिधि में तथा संभव सभी समस्याओं के हाल के लिए लोगों को आश्वासन दिया गया इस मौके पर वार्ड पार्षद जुगनू प्रवीण ने कहा कि सरकार का इस तरह की पहल बहुत ही बेहतर है इससे जनता की समस्याओं को सीधे-सीधे रूबरू होने का मौका मिलता है और यथासंभव लोगों की समस्याओं का निदान भी होता है वही इस अवसर पर वार्ड पार्षद व जद यू नेता संजय कुमार ने सरकार की पहल की प्रशंसा की और कहा कि आपका शहर आपकी बात सरकार का एक बेहतर प्रयास है इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के मुश्किलों आसानी से आसान किया जा सकता है।।। इस अवसर पर वार्ड नंबर 17 के काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद होकर अपनी समस्याओं के हल के लिए आवेदन दे रहे थे।।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!