देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किंजर में भव्य स्वागत


किंजर (अरवल) : गया जी से पटना लौटने के क्रम में किंजर कुर्था मोड पर अरवल जिला भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का फूल मालाओं एवं अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री को अंग वस्त्र से सम्मानित किया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया इस मौके भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, करपी मंडल अध्यक्ष भरत यादव भाजपा नेता नीतीश कुमार सिंह कुर्जी कुमार, गौतम शर्मा उपेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



