तीरंदाजी खेल विधा में प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित

चयनित खिलाड़ी एकलव्य राज्य आवासीय केंद्रों पर प्राप्त कर सकेंगे निःशुल्क प्रशिक्षण*
जहानाबाद
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा राज्य के सभी जिलों में विभिन्न खेल विधाओं में आगे के प्रशिक्षण के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ी एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में कुशल प्रशिक्षकों के निगरानी में निशुल्क उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में निशुल्क खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ भोजन,आवासन, खेल किट्स/ उपकरण एवं पठन-पाठन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
इसी क्रम में आज गांधी मैदान स्थित खेल भवन जहानाबाद में तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल आयोजित की गई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा भेजी गई टीम के द्वारा बच्चों का बैटरी टेस्ट लिया गया। इस चयन ट्रायल में 12 से 14 वर्ष के ,नवी कक्षा तक के कुल 34 छात्र-छात्राओं/ खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमे 10 बालक एवं 24 बालिकाएं हैं।
जिला में 27 जून 2025 को खेल भवन ,जहानाबाद में पुनः तलवारबाजी खेल विधा हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इच्छुक एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों/ छात्र-छात्राओं से जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में प्रतिभागिता करें। 12 से 14 वर्ष तक के नौवीं कक्षा तक के छात्र- छात्राएं इस चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागिता हेतु आप अपना आधार कार्ड, विद्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र एवं 2 पासपोर्ट साइज का फोटो साथ लाए।