देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में द पार्क व्यू रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ,सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता श्यान कुणाल ने किया उद्घाटन



जहानाबाद
   जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शानदार व्यवस्था में पूरी सुविधा के साथ पार्क व्यू नामक रेस्टोरेंट का शुभारंभ हुआ ।जिसका शुभारंभ स्वर्गीय आचार्य कुणाल किशोर के सुपुत्र सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता श्यान कुणाल द्वारा फीता काटकर किया गया ।इस अवसर पर पूर्व सांसद डा अरूण कुमार, पूर्व विधायक अभिराम शर्मा वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव शिक्षाविद डॉ0 एस के सुनील लोजपा नेत्री इंदु कश्यप वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार शर्मा मृत्युंजय कुमार प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए इस अवसर पर समाजसेवी व पत्रकार अनिल कुमार जाने-माने दंत चिकित्सक डॉ रोहित राज द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र  मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। माहौल काफी खुशनुमा था हर कोई द पार्क व्यू रेस्टोरेंट की व्यवस्था देखकर खुश थे और प्रशंसा कर रहे थे क्योंकि जहानाबाद में इस तरह का खुला खुला सा रेस्टोरेंट नहीं है जहां पूरे परिवार के साथ स्वादिष्ट खाने पीने के साथ-साथ बेहतर समय बिताया जा सके इस अवसर पर संचालक पत्रकार अनिल कुमार एवं दंत चिकित्सक डॉ रोहित राज ने कहा जहानाबाद के लोगों के सोच के अनुसार द पार्क व्यू  रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया है जहां भेज नॉनवेज चाइनीज़ सहित हर प्रकार के खाने पीने की चीज शानदार सुविधा के साथ उपलब्ध है साथ ही साथ पार्किंग की सुविधा एवं किसी प्रकार के सेलिब्रेशन के लिए भी पूरी व्यवस्था और पूरा इंतजाम किया गया है जहानाबाद के लोगों से अपील करते हुए कहा की एक बार आए और यहां की व्यवस्था देखें निश्चित तौर पर आप बार-बार आएंगे और द पार्क व्यू रेस्टोरेंट के लजीज व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!