देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

सायन कुणाल बने बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य


जहानाबाद
बिहार सरकार द्वारा अधिवक्ता, समाजसेवी एवं युवा चेहरा श्री सायन कुणाल को बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर जिलेभर में हर्ष की लहर है। इस नियुक्ति को लेकर बैद्यनाथ शरण ने अपनी गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि यह सराहनीय है कि सरकार ने एक युवा, कर्मठ और समाजहित में संलग्न व्यक्ति को इस पद पर मनोनीत किया, जो अपने पिता स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल जी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करेंगे।

यह एक अद्भुत संयोग है कि जिस दिन आचार्य किशोर कुणाल जी की जयंती थी, उसी दिन सायन कुणाल को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चयनित किए जाने की अधिसूचना जारी हुई। बैद्यनाथ शरण ने इसे एक आध्यात्मिक संकेत बताते हुए विश्वास जताया कि श्री सायन कुणाल धार्मिक स्थलों के संरक्षण, विकास एवं सनातन संस्कृति के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस नियुक्ति पर जिले के कई सामाजिक व युवाजन प्रतिनिधियों ने भी हर्ष जताया है। नीरज कुमार,  साकेत शर्मा, रविभूषण उर्फ अप्पू, अभिषेक कुमार, गौरव शर्मा, ऋषिकेश शर्मा और नागरिकों सहित अनेक लोगों ने श्री सायन कुणाल को शुभकामनाएं और बधाइयाँ दी हैं।

यह नियुक्ति न केवल आचार्य किशोर कुणाल जी की आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाएगी बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!