देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय सीनियर महिला  हैंडबॉल के सुपर लीग में पहुँचा बिहारलीग के आखिरी मैच में पश्चिम बंगाल पर 25 – 16 से जीत दर्ज की।



जहानाबाद ।

गुजरात के भुज में आयोजित
54 वी राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में अपने लीग के दोनो मैच जीतकर बिहार टीम सोमवार को सुपर लीग में पहुँची । पूल ई में बिहार ने लीग के आखिरी मैच में पश्चिम बंगाल को 25 – 16 गोल के अंतर से पराजित कर पूल विनर बन सुपर लीग में पहुँची जहाँ उसका मुकाबला उड़ीसा एवम चंडीगढ़ से होना है । सुपर लीग में बिहार ने अगर अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखा तो क्वार्टर फाइनल का रास्ता आसान होगा।
बताते चले कि बिहार टीम के कोच सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव कुमार एवम सहायक कोच मो इमरान है जिनके मार्गदर्शन में बिहार की जूनियर बालिका टीम ने इसी माह हरियाणा को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया।  बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल से खेलते हुए बिहार टीम से सबसे अधिक 7 गोल सारण की मुस्कान कुमारी    पटना की सोनी और मानसी  ने 4 – 4 गोल , बेगूसराय की प्रिया एवम सीवान की निशा  ने 3 – 3 गोल,  सिमरन ने दो गोल जबकि तृप्ति एवम जानवी ने 1 -1 गोल किया।  बिहार टीम के बेहतर प्रदर्शन पर बिहार हैंडबॉल संघ के सभीपदाधिकारी एवम खेल प्रेमियों  ने बधाई व शुभकामना दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!