देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पटना में 17 जून को कानू अधिकार रैली को लेकर  अजय कानू  ने जहानाबाद में प्रेस वार्ता



जहानाबाद
         आगामी 17 जून को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली कानू अधिकार रैली को लेकर शुक्रवार को जहानाबाद के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस रैली में बिहार के सभी 38 जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कानू विकास संघ प्रदेश अध्यक्ष अजय कानू ने कहा कि आजादी के 77 वर्ष बाद भी कानू समाज राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। यह समाज आज भी सत्तू, भांजा, पकौड़ी, लिट्टी, जाता, सिलौटी जैसे परंपरागत व्यवसायों से जीवन यापन करता है। बावजूद इसके, उन्हें अब तक उनकी आबादी के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि कानू समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार, हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं के बावजूद सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। इसी को लेकर यह रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें सरकार से निम्नलिखित माँगें की जाएंगी: 1. कानू जाति को SC/ST की सूची में शामिल किया जाए। 2. आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में जनसंख्या के अनुपात में सत्ता में भागीदारी दी जाए। 3. एससी/एसटी अत्याचार निवारण कानून की तर्ज पर कानू जाति के लिए भी कानून बनाया जाए। 4. परंपरागत पेशा ‘कंसार’ को उद्योग का दर्जा देते हुए कंसार आयोग का गठन किया जाए। 5. कानू समाज के लोगों को राज्यसभा, विधानसभा, आयोग, निगम व बोर्डों में उचित प्रतिनिधित्व मिले।
आगामी विधानसभा चुनाव में कानू समाज को कम से कम 9 सीटें दी जाएं।
इस अवसर पर  कानू विकास संघ के नवल प्रसाद कानू (जिला अध्यक्ष जहानाबाद), अनिल कुमार (जिला संरक्षक), विकास कुमार (बेला प्रखंड अध्यक्ष), अजय कुमार (युवा जिला अध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!