पूर्व विधायक डा मुनीलाल यादव फल्गु नदी के पानी को जमुना नदी में लाने के लिए प्रयासरत


जहानाबाद
फल्गु से जमुना नदी में पानी लाए जाने को लेकर शनिवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व गठित टीम में शामिल अधीक्षण अभियंता सुशील प्रकाश, कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार पासवान, सहायक अभियंता रश्मि जयसवाल, कनीय अभियंता नवीन कुमार एवं राकेश कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने छरियारी,धराउत के साथ ही उदेरा स्थान बराज का अवलोकन कर भौगोलिक वस्तु स्थिति की जानकारी ली। मुख्य अभियंता ने किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक डा
मुनीलाल यादव द्वारा जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर फल्गु नदी को यमुना नदी से जोड़ने का अनुरोध किया गया था। प्रधान सचिव के निर्देश पर स्थल का निरीक्षण किया गया है। जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपा जाएगा। नदी से नदी जोड़ने की कवायत शुरू होने पर किसानों में हर्ष व्याप्त है। यमुना नदी अल्प स्रोत जल की नदी है। बराज के दक्षिण से ही छरियारी यमुना नदी तक सरकारी पईन है, जिसकी कुल लम्बाई आठ किमी है। यह वृहत जन उपयोगी योजना है. जनहित में नदी से नदी जोड्ने का सरकारी प्राविधान भी है। फल्गु नदी बड़ी जल स्रोत वाली नदी है. इसी फल्गु से जुड़ जाने के बाद जहानाबाद जिले के अलावा पटना जिले के हजारों एकड़ भूमि सिंचित होंगे।